#रक्षा ,
मोबाइल, इंटरनेट संचार पर सुरक्षा एजेंसियों कि निगरानी रखने कि योजना
- · सरकार अगले पांच बर्षों में एक 'संचार सुरक्षा अनुसंधान और निगरानी के लिए केन्द्र' ‘Centre for Communication Security Research and Monitoring' बनाने जा रही है| जो इन्टरनेट एवं फोन काल्स पर नज़र रखेगा और आवश्यकतानुसार उसे अवरोधित भी कर सकेगा|
- · 12वी पंच बर्षीय योजना के कार्यकारी समूह द्वारा यह योजना बनायीं गई है जिसके तहत 900 करोड़ रु० का एक कॉरपस कोष बनाया जाएगा जिसमे से 800 रु० का केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली Centralised Monitoring System (CMS) बनेगा जो सभी संचार पर निगरानी रखेगा एवं 100 करोड़ रु० का दूरसंचार परीक्षण ओर सुरक्षा प्रमाणन केन्द्र ‘Telecom Testing and Security Certification Centre' का गठन होगा जो सभी प्रकार के उपकरणों कि जांच कर सकेगा|
- · सरकार का यह कदम किसी भी प्रकार कि सामाजिक विरोधी अथवा अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उठाया जा रहा है
भारत ताजिकिस्तान में अपना लगभग एक दशक से
बंद अस्पताल पुन: प्रारम्भ करेगा|
- अमेरिका द्वारा अपनी सेना कों 2014 तक अफगानिस्तान से वापस बुलाए जाने के कारण यह फैसला लिया गया है|
- आर्मी मेडिकल कोर काबुल , अफगानिस्तान जलालाबाद ओर हेरात में अपने चार चिकित्सा शिविर भी चलाएगा|
रूस ने भारत कों परमाण्विक पनडुब्बी
सोंपी|
- अकुला-II श्रेणी कि नेरपा पनडुब्बी भारत कों 10 साल कि लीज़ पर प्राप्त हुई है|यह जनवरी तक भारत पहुँच जायगी ओर यहाँ इसे INS CHAKRA(चक्र) का नाम दिया जाएगा|
- भारत के पास अब दो दशको के बाद पुन: एक परमाण्विक पनडुब्बी होगी|
- दुनिया में भारत के अतिरिक्त केवल पांच और देश है जिनके पास परमाण्विक पनडुब्बी है
- भारत कों यह पनडुब्बी 2008 में ही मिल जानी थी लेकिन उसी साल नवम्बर में इसके एक परिक्षण के दौरान हुए हादसे के कारण भारत कों मिलने में इतनी देर हुई|
- 1991 में सोवियत संघ के विघटन से पूर्व ही इसके निर्माण में भारत ने निवेश किया था|
#पर्यावरण
चक्रवात थाणे के कारण M.V. OSM ARENA (ओएसएम् एरिना) नाम का एक कोरियन समुद्री जहाज चेन्नई के
तट पर आकर फंस गया|
#अर्थव्यवस्था,
भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा कि है बेसेल-III के मानदंड 1 जनवरी 2013 से भारत में लागू हो
जायेंगे|
- बेसेल-3: बैंको ओर बैंकिंग व्यवस्था को ओर अधिक लचीला बनाने के लिए बैंकिंग पर्यवेक्षण पर बेसेल समिति का एक वैश्विक मानक है| बेसेल व्यवस्था पूंजी पर्याप्तता( capital adequacy,) और ऋण जोखिम को नियंत्रित करने कि व्यवस्था है
कोयले कि कीमत निर्धारण करने
नई निति
- पुरानी Useful Heat Valu(UHV)(उपयोगी ऊष्मा मूल्य) आधारित कीमत निर्धारण व्यवस्था के स्थान पर अब समग्र ऊष्माजनक मूल्य (Gross calorific Value -GCV) को अपनाया जाएगा
- नई प्रणाली गुणवत्ता में सुधार को प्रोत्साहित करेगी जिसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं को कोयले की बेहतर गुणवत्ता और कोयला कंपनियों को अधिक राजस्व प्राप्त होगा|
- यह निति एकीकृत ऊर्जा नीति समिति और कोयला क्षेत्र में सुधार के लिए रोड मैप बनाने के लिए बनी विशेषज्ञ समिति कि अनुशंसा पर लायी गयी है
नीरा के लिए नारियल बोर्ड मंजूरी
- नारियल परियोजना पर प्रौद्योगिकी मिशन की स्वीकृति समिति की बैठक नारियल विकास बोर्ड, कोच्चि में आयोजित हुई
- नीरा एक गैर-एल्कोहलिक पेय पदार्थ है जो एक,मूल्य वर्धित उत्पाद के रूप नारियल के किसानों को बेहतर प्रतिफल देगा, इसके अलावा इस मूल्य वर्धित उत्पाद के द्वारा ग्रामीण रोजगार के लिए नए रास्ते की खुलने की भी उम्मीद है.