Pages

Wednesday, 28 December 2011

खास हिंदी माध्यम के अभ्यर्थीयों के लिए


खास हिंदी माध्यम के अभ्यर्थीयों के लिए

कोई शक नहीं है कि हिंदी माध्यम के अभ्यर्थी किसी से कम नहीं हैं, परन्तु प्रत्येक बर्ष का परिणाम दिखाता है कि हिंदी माध्यम के अभ्यर्थी प्रारम्भिक परीक्षा में बड़ी संख्या में सफल होने के बाद भी मुख्या परीक्षा में असफल हो जाते हैं| इस बर्ष CSAT  लागू होने के बाद तो प्रारम्भिक परीक्षा में बहुत से हिंदी माध्यम के अभ्यर्थी बेठे ही नहीं या फिर बड़ी संख्या में असफल हुए| वास्तविकता में ज्यादातर अभ्यर्थी CSAT की सही मांग को समझ ही नहीं पाए और सिविल सेवा के स्थान पर मनेजमेंट की परीक्षाओं को आधार बना कर तैयारी करते रहे|

दूसरी वजह जो हमेशा से रही है वो है सुविधाओं की कमी , सामान्यत: हिंदी माध्यम के अभ्यर्थी इन्टरनेट आदि के प्रयोग में पीछे रह जाते हैं और फिर इन्टरनेट पर हिंदी में इस विषय पर सामग्री की भी बहुत कमी है| English Newspapers THE HINDU, ASIAN AGE and ECONOMIC TIMES आदि english में बेहतरीन दैनिक सामग्री उपलब्ध कराते हैं जबकि हिन्दी के दैनिक अखबार इस परीक्षा के स्तर के नहीं है|

फिर भी कम सुविधाओं के बाद भी हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के उत्साह में न कही कमी आई थी ना कभी आएगी|

इसी उत्साह से प्रेरित हो कर मैं यह ब्लॉग लिख रहा हूँ आशा करता हूँ कि यह ब्लॉग आपके किसी काम आ सके| साथ ही सभी से अपेक्षा है की वो भी अपने लेख, विचार अथवा नोट्स आदि साझा करेंगे  खासकर english  माध्यम के अभ्यर्थी जो सामान्यतः ब्लॉगस का अधिक उपयोग करते हैं|

इस ब्लॉग में किसी प्रकार की कमी या त्रुटि पर मैं आपसे धैर्य की अपेक्षा करता हूँ| यदि मेरे किसी लेख अथवा सामग्री से किसी को ठेस पहुंचे तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ|